BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सारस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज पनकी कानपुर नगर में “सप्तरंग 2026” वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

सारस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज पनकी कानपुर नगर में “सप्तरंग 2026” वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम  सम्पन्न 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

ब्यूरो डेस्क कानपुर 

                


सारस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज पनकी कानपुर नगर में “सप्तरंग 2026” वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन विद्यालय में 30 जनवरी दिन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार व विद्यालय प्रबंधक श्री श्याम जी निगम व श्रीमती वंदना निगम के द्वारा किया गया।जिसमें श्री भैव निगम, श्रीमती तरुणा निगम व श्री हर्ष निगम जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा की गईं, जिसमें कलयुग, शिव तांडव, रामायण और ऑपरेशन सिंदूर आदि जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। 


इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री श्याम जी निगम एवं श्रीमती वंदना निगम ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें इस तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए ताकि उनकी प्रतिभा सामने आ सके। उन्होंने अभिभावकों को जोर देते हुए कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके लगाव के प्रति कभी बाधा ना बने। वह जिस फील्ड में अपना भविष्य सुनिश्चित करना चाहते हैं उन्हें उस फील्ड में जाने दें और उनका मनोबल बढ़ाएं।इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी निगम ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कल्याणपुर विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने भी बच्चों के कार्यक्रम देखकर विद्यालय प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके के कार्यक्रम उनके स्कूल में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं वह काबिले तारीफ हैं।

विद्यालय के द्वारा निरंतर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक पहल की जा रही है। उत्तम पढ़ाई तथा समय समय बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम के द्वारा बच्चों का समग्र विकास किया जा रहा है। गत वर्ष अन्य वर्षों के भांति विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा था दिव्या अवस्थी के द्वारा कानपुर में तीसरी श्रेणी हासिल की गई।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी निगम जी के द्वारा सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ