BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं संजय पांडेय: कुन्दन संजय पांडे सरस के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर अनेक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है अभिनंदन कार्यक्रम

 बहुमुखी प्रतिभा के


धनी हैं संजय पांडेय: कुन्दन

संजय पांडे सरस के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर अनेक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है अभिनंदन कार्यक्रम

आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय आजमगढ़

आजमगढ़। नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव कवि , साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय सरस का जन्मदिन पूजन पाठ के साथ मनाया मनाया गया।  वैदिक रीति से मंदिर में स्थापित देवी देवताओं और संत शिरोमणि श्री मौनी बाबा के प्रतिमा के पूजन के उपरांत संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने संजय कुमार पांडेय को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।


        इस अवसर पर अपने संबोधन में सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने श्री पांडेय को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि वे प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, मंच संचालक होने के साथ-साथ चर्चित पत्रकार और समाजसेवी भी हैं। गायक कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रंजन  ने उन्हें जनपद के कलाकारों का प्रेरणास्रोत बताया और जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
       सम्मान से अभिभूत संजय कुमार पांडेय ने कहा कि वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित हैं। इस मौके पर मंदिर के महंत श्री श्री 108 संजय दास महाराज, रवि कुमार जायसवाल,  शुभम पांडेय, सुरेश सोनकर, विजय पांडेय, रविशंकर पांडेय आदि लोग रहे।  (सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ