संजय पांडेय सरस के 56 में जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
आइडियल इंडिया न्यूज़
डा प्रमोद वाचस्पति
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, प्रवक्ता
++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++
आज दिनांक 11 जनवरी 2026 हमारे परम मित्र, प्रिय अनुज, संजय पांडे सरस जी का 56 वां जन्मदिन है। संजय पांडेय जी, जो की,'आइडियल इंडिया' हिंदी दैनिक समाचार पत्र के प्रमुख संपादक एवं 'आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन' के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव तथा अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, सभी लोग आज उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
आप एक बहुत ही साफ और नेक दिल इंसान है। आपके मन में छल कपट नहीं रहता। सबको प्यार से गले लगाते हैं और सबको सम्मान देते हैं। यह आप की विशेषता है, खूबी है। आप विद्वता, नम्रता और शालीनता के अच्छे उदाहरण माने जा सकते हैं। आपने शिक्षा ,साहित्य और पत्रकारिता के साथ साथ समाज के हर छोटे- बड़े राजनीतिक ,गैर राजनीतिक, प्रशासनिक ,व स्वयं सेवी संस्थाओ के पदाधिकारीयों को सम्मानित करके उनका दिल जीतने का काम किया है। आपके अंदर अपने पूर्वजों का संस्कार देखने को मिलता है । परम आदरणीय समाजसेवी, कवि स्वर्गीय प्रयासी जी, जो आपके दादाजी थे ,और वर्तमान में वरिष्ठ समाज सेवी और अनेक प्रतिभाओं के धनी श्री प्रभु नारायण पांडे प्रेमी जी ,जो आपके पिताजी हैं, उनका आशीर्वाद और प्रेरणा आपके साथ है । समाज के सभी लोगों की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। जीवन के हर क्षेत्र में आप सफलता प्राप्त करते रहें और अनवरत प्रगति करते रहें, यह हम सब की शुभकामना है।
आज के दिन, आप को समर्पित मेरी ये पंक्तियां --
तुम जियो हजारों साल तलक, 10 साल का एक महीना हो ।
जीवन में खुशियां मिले सभी ,हंसते गाते ही जीना हो ।।
सुख समृद्धि संग यश वैभव, कोई कभी कमी ना हो।
56 वर्ष में मोदी की तरह, 56 इंच का सीना हो।।
डा प्रमोद वाचस्पति


0 टिप्पणियाँ