जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न
अपने कर्तव्यों और दायित्वों को निभाने में कोई विलम्ब न करें :- संतोष कुमार मिश्रा वरिष्ठ प्रवक्ता
आइडियल इंडिया न्यूज़ , काज़िम हुसैन , खैराबाद सीतापुर
सीतापुर। स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ खैराबाद के द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र की पदोन्नति एवं रायबरेली के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर स्थानांतरण के अवसर पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित, प्रवक्ता मनीष पांडेय, ज़िला उपाध्यक्ष प्राथमिक वंदना दीक्षित, डॉक्टर अनुपम मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर नरेश मिश्रा, प्राथमिक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संरक्षक बृजेन्द्र कुमार टी पी सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष काजिम हुसैन सिद्दीकी, राज्य पुरस्कार प्राप्त नीलम कुमारी, ए आर पी संजीव पटेरिया, वीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक योगेन्द्र पांडेय ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मालार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित करके पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र एवं अन्य ने किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि का माल्यार्पण तथा तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तथा सरस्वती वंदना रुबीना बानो, नीलम कुमारी, शशि बाला ने कराई,ज्ञात हो कि संतोष कुमार मिश्र ने खैराबाद ब्लॉक में 2 अगस्त 2024 को कार्यभार ग्रहण किया था इससे पहले श्री मिश्र महोली, कसमंडा, आदि ब्लॉक में भी रह चुके थे जबकि पहली नियुक्ति 1998 में हुई थी।,श्री मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने कभी किसी को बिला वजह परेशान नहीं किया और किसी को कार्यालय बुलाने का भी कार्य न करके सीधे उसके कार्य को पूरा किया ताकि उसे दौड़ना न पड़े , यहां के शिक्षकों में प्रेम और संस्कार बहुत अच्छे हैं दूसरों की इज़्ज़त और उनका सम्मान करने में कोई कमी नहीं रखते विशेष रूप से आज की यह शिक्षकों की भीड़ और प्रेम व उत्साह को देख कर बहुत प्रसन्नता हुई है और सभी को आशीर्वाद देता हूं कि आप लोग सदैव स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें।
इस अवसर पर दोनों संगठनों की ओर से ढेरों उपहार दिए गए तथा व्यक्तिगत रूप से भी शिक्षिकाओं तथा शिक्षकों ने दिया जबकि संकुल धरैंचा की ओर से श्री मिश्र को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए पण्डित दीन दयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया। नोडल संकुल शिक्षक काज़िम हुसैन तथा संकुल शिक्षक हसन जमाल रिज़वी फ़ैजुल हसन, रुचि तिवारी सरिता रानी वर्मा सुरेंद्र कुमार जितेन्द्र कुमार मनी तिवारी ने स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज कुमार रावत रमेश रस्तोगी आलोक कुमार प्रमोद यादव पवन कुमार सिंह मंत्री अमित त्रिपाठी सौरभ जायसवाल जमशेद आलम प्रदेश अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित ने कहा कि शिक्षकों के पार्टी इतना लगाव और सहयोग करने वाला अधिकारी नहीं देखा वाक़ई श्री मिश्र सम्मान पाने के हकदार हैं जबकि टी पी सिंह और मनीष पांडेय ने आपके साहस और आपकी हिम्मत की सराहना करके हमेशा याद रखने की बात कही, अन्य संबोधन करने वालों में काज़िम हुसैन,इशरत अली, रुबीना बानो, नीलम कुमारी, वंदना दीक्षित,अनुपम मिश्र, संजीव पटेरिया, वीरेन्द्र, प्रतिमा मिश्रा आदि हैं जबकि स्वागत भाषण नरेश मिश्रा ने तथा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार सिंह ने व्यक्त किया।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹



0 टिप्पणियाँ