BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा, संकल्प अभियान' के अंतर्गत मीरगंज मंडल में भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के 'सेवा, संकल्प अभियान' के अंतर्गत मीरगंज मंडल में भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन संपन्न

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

इंद्रेश तिवारी मछली शहर जौनपुर 

                      


विधानसभा मछली शहर क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के 25 वर्षों के बेमिसाल कार्यकाल के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 'सेवा, संकल्प अभियान' (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के तहत मीरगंज मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक काआयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र के बधवां त्रिमुहानी और मीरगंज त्रिमुहानी पर धूमधाम से संपन्न हुआ।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल मीरगंज के अध्यक्ष महेश चौरसिया ने की, जबकि संचालन व संयोजन का कार्य मंडल महामंत्री महेश तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र मौर्य,जिला मंत्री रामचंद्र बिंद और मीडिया प्रभारी शरद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान 8 से 10 कलाकारों की टीम ने मंच पर पहुंचकर एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रहसन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और 25 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनता के सामने प्रस्तुत किया। कलाकारों के अभिनय ने उपस्थित दर्शकों का खूब मन मोहा और सरकार के विकास कार्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर भाजपा मीरगंज मंडल के उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला उर्फ 'जज्जू' ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ