तरवां थाना परिसर के प्रांगण में 121पेड़ लगाए गए एसपी के निर्देशन में पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
आइडियल इंडिया न्यूज़
विशाल सिंह तरवां आजमगढ़
तरवां आजमगढ़।जनपद को हरा भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ⁰ अनिल कुमार के निर्देशन रविवार को तरवां थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने किया।इस दौरान थाने के समस्त पुलिस कर्मियों ने मिलकर थाना परिसर में पीपल, बरगद,नीम,आम सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार 121 पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के बाद तरवां थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी है।बढ़ते प्रदूषण गर्मी और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए हमारा कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाए।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में एक पेड़ लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प ले तो हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सकता है।थाना प्रभारी ने बताया कि एस पी डॉ⁰ अनिल कुमार के निर्देश पर जनपद की सभी पुलिस इकाइयों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस दौरान थाने के समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ