अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माजरा के आर्यन क्रिकेट अकादमी में योग का हुआ भव्य आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
दिलशाद खान देहरादून
देहरादून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माजरा स्थित आर्यन क्रिकेट अकादमी, मूलचंद कॉलोनी में योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक नितिन ठाकुर द्वारा किया गया l जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी और महिला व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष मधु गुप्ता ने भी अपने आवास पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन कराया l योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन का आधार भी है। नियमित योग से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों ने सहभागिता कर योग के प्रति अपनी जागरूकता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। आर्यन क्रिकेट अकादमी माजरा में इस अवसर पर दिलशाद खान, कलीम हसन, प्रतीक, आर्यन, पंकज धूलिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वही दूसरी और मधु गुप्ता के आवास पर भी काफी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया l

0 टिप्पणियाँ