123वर्ष पुराने थाने का कायाकल्प का श्रेय वर्तमान थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह को
आइडियल इंडिया न्यूज़
ओमप्रकाश गुप्ता खेतासराय जौनपुर
सरपतहा । शाहगंज सर्किल में 123वर्ष पुराने थाने का कायाकल्प करते हुए आधुनिक साज सज्जा और तकनीकी सुविधाओं से बहुत बेहतरीन ढंग की नक्काशी कर लोगों का ध्यान आकर्षित कराने का श्रेय वर्तमान थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह को जाता है यह थाना तीन जनपदों के बार्डर पर जनपद मुख्यालय से लगभग 50किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित अधिकांश समय से प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेलता रहा लेकिन यहां विभिन्न तरह के खेलों का मैदान आरक्षियों के लिए बैरक मेस आगंतुकों के लिए बेहद साफ सुथरा हाल बैठने की बेहतर कुर्सियां कूलर और पंखों के साथ साथ कार्यालयी व्यवस्था भी शानदार और लक्जरी देखने को मिली ।तरह तरह के फूल पेड़ और बागवानी बरबस ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहते हैं प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह थाना जहां सीमावर्ती जिलों और आसपास के थानों की तुलना में काफी साफ सुथरा और जनता के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह की बेहतर कार्यप्रणाली और अपराधों पर प्रभावी अंकुश आमजनता से उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित निस्तारण थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह की पहली प्राथमिकताओं में है उप निरीक्षक सुरेश सिंह निरन्तर सहयोगी भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते देखे गये ।

0 टिप्पणियाँ