दिव्यांग दंपतियों को शादी पर मिलेगा 35 हजार तक प्रोत्साहन
2025-26 और 2026-27 में विवाह करने वाले करें ऑनलाइन आवेदन
आइडियल इंडिया न्यूज, बिन्दू मौर्या, सीतापुर
सीतापुर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राज कुमार ने बताया कि दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पात्र दंपतियों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में विवाह करने वाले जनपद के दिव्यांगजन पात्र होंगे। वर के दिव्यांग होने पर 15,000 रुपये, वधू के दिव्यांग होने पर 20,000 रुपये तथा वर-वधू दोनों के दिव्यांग होने पर 35,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। जरूरी दस्तावेज आवेदन के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र, वर-वधू का आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र, आयकर दाता न होने का प्रमाण पत्र, आपराधिक मामले में लिप्त न होने का प्रमाण पत्र, संयुक्त बैंक खाता तथा संयुक्त फोटोग्राफ अनिवार्य है।पात्र दंपति विभाग की वेबसाइटhttp://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्ड कॉपी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, राजा कॉलेज मैदान के सामने, लालबाग सीतापुर में जमा करनी होगी।

0 टिप्पणियाँ