BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सोने की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट सिकरारा के गुलजारगंज की घटना

 सोने की दुकान में घुसकर दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट

सिकरारा के गुलजारगंज की घटना, वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

मार्कंडेय तिवारी, जौनपुर 

               


जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार स्थित एक सोने की दुकान में घुसकर कुछ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग दुकान में पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान दुकान में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ