BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

14 गौ रक्षकों की रिहाई की मांग तेज, हिन्दू एकता परिषद रूद्रदल ने न्यायिक फैसले पर उठाए सवाल

 14 गौ रक्षकों की रिहाई की मांग तेज, हिन्दू एकता परिषद रूद्रदल ने न्यायिक फैसले पर उठाए सवाल 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राजू ठाकुर, दिलशाद खान, देहरादून 

                   


देहरादून। हिन्दू एकता परिषद रूद्रदल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को 11:00 बजे नेहरू कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में गौ संरक्षण, गौ रक्षकों की सुरक्षा तथा हाल ही में मध्य प्रदेश में 14 गौ रक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा के विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक में संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मामले पर विस्तृत चर्चा करते हुए गौ रक्षकों के पक्ष में आवाज बुलंद की।

बैठक को संबोधित करते हुए योगी अमृत ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के लिए कार्य करने वाले लोगों के साथ न्याय होना चाहिए तथा किसी भी मामले में निष्पक्ष और संतुलित दृष्टिकोण अपनाया जाना आवश्यक है। संगठन ने मध्य प्रदेश में 14 गौ रक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर पुनर्विचार की मांग करते हुए कहा कि प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक समीक्षा कराई जानी चाहिए।

योगी अमृत ने कहा कि यदि किसी निर्णय को लेकर समाज के एक बड़े वर्ग में असंतोष है तो लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी समीक्षा और कानूनी परीक्षण का अवसर उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि मामले के सभी पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएं, ताकि न्याय होता हुआ दिखाई भी दे।

बैठक में संगठन की ओर से 14 गौ रक्षकों को शीघ्र न्याय दिलाने एवं उनकी रिहाई के लिए कानूनी विकल्पों पर विचार करने की मांग की गई। साथ ही देशभर के गौ भक्तों, सनातन धर्मावलंबियों, सामाजिक संगठनों और राष्ट्रहित में कार्य करने वाले लोगों से एकजुट होकर संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा और गौ संरक्षण भारतीय समाज की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है तथा गौ रक्षकों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाया जाना चाहिए। बैठक में यह भी कहा गया कि न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाए रखते हुए सभी पक्षों को कानून के दायरे में रहकर अपने विचार रखने चाहिए।

बैठक के अंत में संगठन ने 14 गौ रक्षकों को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष समीक्षा कराने तथा गौ संरक्षण के लिए कठोर एवं प्रभावी नीतियां बनने पर जोर दिया l

“गौ रक्षकों के सम्मान में, हर सनातनी मैदान में।”

अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत ने नारा भी दिया l बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी अमृत , बॉबी पंवार , दीपक भाई , ऋतिक कुमार , विमल कुमार ,रवि कुमार , पंकज कुमार तथा भारी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ