BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पुस्तक विमोचन एवं सरस कवि गोष्ठी का आयोजन

 पुस्तक विमोचन एवं सरस कवि गोष्ठी का आयोजन 

 दो प्रमुख कृतियों, हद-ए-अमल से आगे लिखूंगा एवं फ़ज़ा -ए- हस्ती  उर्दू लिपि का हुआ विमोचन 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक, आजमगढ़ 

                    


आजमगढ़ ।  उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के तत्वावधान में पुस्तक विमोचन एवं सरस कवि गोष्ठी का आयोजन जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि पंडित हरिहर पाठक के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं राकेश पांडे सागर के स्वरचित सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दाहिर की दो प्रमुख कृतियों हद-ए-अमल से आगे लिखूंगा एवं फ़ज़ा -ए- हस्ती जो की उर्दू लिपि में प्रकाशित हुई का विमोचन हुआ ।पुस्तक विमोचन पर दिनेश श्रीवास्तव दाहिर ने विस्तार से प्रकाश डाला ।तत्पश्चात शिब्ली अकादमी के स्कॉलर डॉक्टर वसीउर्रहमान ने इस पुस्तक को हिंदी उर्दू अदब का मील का पत्थर बताया तथा बहुत कम समयावधि में जिस प्रकार इस पुस्तक की रचना की गई उसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की ।

                


मंडल संयोजक संजय पांडे सरस, डॉ  वसीउर्रहमान प्रोफेसर सुजीत श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकार हरिहर पाठक संयोजक विजेंद्र श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दाहिर


मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुजीत कुमार ने कहा की यह पुस्तक आजमगढ़ के साहित्य के इतिहास की जब-जब बात होगी तब तक इसका उल्लेख होना अनिवार्य होगा ।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर प्रवेश सिंह ने इस कवि गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन को आजमगढ़ साहित्य की समृद्ध परंपरा का एक हिस्सा बताया और बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। साहित्य सभा के मंडल संयोजक साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने साहित्य सभा के जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दाहिर की उर्दू लिपि में प्रकाशित हुई दो पुस्तकों का आज विमोचन हुआ जो आजमगढ़ के लिए गौरव की बात हैl कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित हरिहर पाठक ने किया। तत्पश्चात द्वितीय सत्र में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जनपद के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ शशि भूषण प्रशांत, दिनेश श्रीवास्तव दाहिर,कौशल राय, रुद्रनाथ चौबे,विजेंद्र श्रीवास्तव करुण, राकेश पांडे सागर, संजय पांडे सरस, रत्नेश राय रत्न ,संतोष कुमार पांडे ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को देर शाम तक बांधे रखा ।कार्यक्रम के अंत में आयोजक आनंद कुमार पाठक ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन संस्था के संयोजक विजयेन्द्र श्रीवास्तव करुण तथा द्वितीय सत्र का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष राकेश पांडे सागर ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ