समारोह पूर्वक मनायी गयी हरिऔध जयंती
मानवतावादी एवं विश्वमैत्री के कवि थे हरिऔध
मानवतावादी एवं विश्वमैत्री के कवि थे हरिऔध
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस, प्रमुख संपादक,आजमगढ़
आजमगढ़। नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हरिऔध साहित्य सेवा संस्थान और नेहा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध के 161वें जन्मदिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एस. डी. एम. सदर नरेन्द्र कुमार गंगवार और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में एस. डी. एम. सदर नरेन्द्र कुमार गंगवार ने कहा कि हरिऔध जी ने खड़ी बोली में प्रथम महाकाव्य प्रिय प्रवास की रचना कर आजमगढ़ को गौरवान्वित किया। इसके अलावा विभिन्न साहित्य ग्रंथों की उनकी रचनाएं अद्वितीय हैं।
अध्यक्षता करते हुए हरिऔध साहित्य संस्थान के अध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि हरिऔध जी महा मानवतावादी एवं विश्व मैत्री के कवि थे। उन्होंने हिंदी में अनेक महत्वपूर्ण महाकाव्य , नाटक, उपान्यास आदि रचनाओं से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। कवि सम्राट और साहित्य वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत हरिऔध के नाम के बगैर हिन्दी साहित्य अपूर्ण है।
वरिष्ठ साहित्यकार बिंध्यवासिनी प्रसाद श्रीवास्तव अकेला ने कहा कि हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में हरिऔध जी की ख्याति वंदनीय है ।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए संस्थान के महामंत्री संजय कुमार पाण्डेय सरस ने अपने शेरो शायरी से लोगों का मन जीत लिया। भोजपुरी संगम भारत के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक अरविंद चित्रांश ने महाकवि हरिऔध जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरिऔध जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।
प्रसिद्ध शायर ताज आजमी, और श्रेया दुबे ने काव्यपाठ कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। एडवोकेट सुशील श्रीवास्तव ने साहित्यकार पत्रकार संजय पांडे सरस को अपने बाबूजी की किताब पुकार भेंट की और पुस्तक पुकार से एक बेहतरीन कविता की प्रस्तुति की जिसकी खूब सराहना की गई। विमर्श प्रिंटिंग प्रेस के ओनर आशीष राय सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के संयोजक रवि कुमार जायसवाल ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुए कवि सम्राट हरिऔध जी को नमन किया। मनोज कुमार पांडेय सी. ए. ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनीता सिंह, संजय सिंह,रमाकांत यादव, अरविंद चित्रांश, राजेश रंजन,नीरज सिंह, सुशील श्रीवास्तव,अमरनाथ गौतम,राजेश श्रीवास्तव, जवाहर पाठक, आत्मा तिवारी, अमरेंद्र राय, आशीष राय,गिरीश सेठ,प्रवीण चौबे, गौतम कुमार , विपिन कुमार,अशोक,विजय कुमार पांडेय, पवन कुमार मिश्रा, ज्ञानेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। भवदीय ,सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन,रविकुमार जायसवाल।

0 टिप्पणियाँ