BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

विनोद सिंह ने दी बधाई, बैरिया के अमन गुप्ता बने लेफ्टिनेंट कर्नल

 विनोद सिंह ने दी बधाई, बैरिया के अमन गुप्ता बने लेफ्टिनेंट कर्नल

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

सत्येन्द्र गुप्ता, रानीगंज बाजार बलिया 


 

बैरिया (बलिया)। बैरिया नगर पंचायत के समाजसेवी विनोद सिंह ने स्थानीय निवासी मनोज गुप्ता के सुपुत्र अमन गुप्ता के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया। इस उपलब्धि से पूरे बैरिया नगर पंचायत सहित क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस अवसर पर विनोद सिंह ने अमन गुप्ता से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमन गुप्ता की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने आगे कहा कि अमन गुप्ता जैसे युवा आज के समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवा भी सेना एवं अन्य उच्च सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित होंगे। समाजसेवी विनोद सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे देश सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और बैरिया का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए अमन गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ