BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में अंबेडकर की जयंती का भव्य समारोह का आयोजन किया गया

 रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में अंबेडकर की जयंती का भव्य समारोह का आयोजन किया गया

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर राज बहादुर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा आर पी विश्वकर्मा, जौनपुर 

         


जौनपुर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर प्रदेश के समस्त जनपदों में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी क्रम में जिला इकाई जौनपुर द्वारा 14 अप्रैल को रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जौनपुर राज बहादुर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


          


इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं नवनियुक्त प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि राज बहादुर यादव ने कहा कि डॉ अंबेडकर का सपना समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज का निर्माण था।विशिष्ट अतिथि भारतीय उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार ने सामाजिक समरसता पर बल दिया।

             


सल्तनत बहादुर डिग्री कॉलेज बदलापुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ करम चंद ने कहा कि बाबा साहेब ने संघर्ष के बल पर संविधान जैसा पवित्र दस्तावेज देश को दिया। राजा श्री कृष्ण दत्त डिग्री कॉलेज केअसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ लाल साहब ने उनके बहुआयामी ज्ञान—अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास व राजनीति—पर प्रकाश डाला।

                   


सिविल कोर्ट जौनपुर के पूर्व महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता बरसातू राम ने कहा कि उनके विचारों से ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा कि “जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।”जिला मंत्री रामसूरत वर्मा ने संगठन के मूल मंत्र “कक्षा में पढ़ाई और अधिकार की लड़ाई” को दोहराया।

               


   कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब समता, न्याय और बंधुत्व आधारित आदर्श राष्ट्र के समर्थक थे। मुख्य वक्ता अजीत कुमार,रामजीत यादव, विज्ञान क्लब के जिला संयोजक विपिनेश श्रीवास्तव,केपी सोनकर,डॉ चंद्र सेन,जिला कोषाध्यक्ष राम नरायन बिन्द,हौशिला प्रसाद पाल, डॉ जी एन सिंह शाक्य, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार,अजीत चौरसिया,अनिल कुमार सिंह, विनोद कुमार पाल,डॉ नागेंद्र प्रसाद राम केवल यादव आदि शिक्षक वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर जी के संघर्षों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।   


समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक प्यारेलाल श्रीवास्तव, गप्पू राम कनौजिया, मुरलीधर यादव सहित कई शिक्षकों श्रीमती मंजू देवी,संगीता यादव एवं प्रधानाचार्यों विजय कुमार सुभाष कनौजिया,शिवाकांत सोनकर,जितेंद्र पाल,को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विनय कुमार गुप्त, विजय प्रकाश गौतम, रामपाल, सिद्धार्थ यादव, व्यापारी नेता श्रवण जायसवाल, आचार्य जंग बहादुर यादव,कमल कनौजिया सुभाष चंद्र सरोज, अनिल कुमार यादव,श्याम नारायण मौर्य,पारसनाथ,मनोज कुमार, रमेश कुमार,शिव शंकर पाल, भैयालाल सरोज,प्रेम कुमार यादव,हीरालाल,चंद्रशेखर सिंह, जितेंद्र कुमार,राजेंद्र प्रसाद यादव,राय साहब यादव,राज नारायण सरोज,नरेंद्र प्रताप सरोज,कैलाश नाथ यादव,पंचम पाल,संतोष कुमार,अभिलाष यादव,सत्य प्रकाश यादव, हरीशंकर,रामानुज जायसवाल, अखिलेश कुमार,रवि भूषण, नीरज कुमार सिंह,इंद्रभान,सुरेश यादव,राजू कुमार,दिनेश कुमार, विपिन कुमार,मोहम्मद वसी, हरेंद्र यादव,अखिलेश यादव,इंद्रेश यादव, शैलेंद्र कुमार,बृजेश कुमार,जय मंगल यादव अखिलेंद्र कुमार,राजेश कुमार पाल,श्रीमती मंजू देवी एवं संगीता यादव आदि संगठन के जिला पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना की शपथ के साथ किया गया।

अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने सभी अतिथियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजित विद्यालय के आदरणीय प्रबंधक -प्रधानाचार्य के प्रति कार्यकारी जिलाध्यक्ष रीतेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी विनय कुमार सरोज ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ