युवक ने नदी में छलांग लगा कर जान दे दी ,पुल से कुछ दूरी पर नदी में युवक का शव बरामद किया गया
आइडियल इंडिया न्यूज़
कृष्ण कुमार बिन्द जौनपुर
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय पोख्ता चौकी अंतर्गत सद्भभावना पुल से एक युवक ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। अगले दिन सुबह नदी से उसका शव बरामद किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला निवासी संजय यादव का 22 वर्षीय पुत्र लालू यादव बुधवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। वह सद्भावना पुल पर पहुंचा और वहां से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और देर रात तक गोताखोरों की तलाश की गई, लेकिन होली के त्योहार के कारण तत्काल गोताखोर उपलब्ध नहीं हो सके।
गुरूवार को गोताखोरों की मदद से पुल से कुछ दूरी पर नदी में युवक का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक एक विवाहिता महिला से प्रेम संबंध को लेकर मानसिक तनाव में था।
हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।

0 टिप्पणियाँ