म्हाडा वकील पैनल पर एडवोकेट संजय सावंत पाटिल नियुक्त.
आइडियल इंडिया न्यूज़
सैयद गनी अचलपुर,अमरावती
हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड, पुणे। म्हाडा वकील पैनल में एडवोकेट संजय दत्तात्रय सावंत को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
जिला और सत्र न्यायालय, अन्य न्यायालय, जिला और राज्य उपभोक्ता न्यायालय, सहकारी न्यायालय, राजस्व न्यायालय, प्रशासनिक न्यायाधिकरण न्यायालय, किसी भी अन्य न्यायालय, न्यायाधिकरण, प्राधिकरण से संबंधित दावों को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के कई अनुभवी वकीलों से पुणे हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड, म्हाडा कि और से जुलाई, अगस्त 2025 के बीच एडवोकेट पैनल के लिए विज्ञापन के जरिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे. इसके बाद नवंबर 2025 में मुलाखत आयोजित किए गए। हाल ही में म्हाडा द्वारा इस संबंध में एक निर्णय लिया गया इसमे एडवोकेट संजय दत्तात्रय सावंत को म्हाडा पुणे एडवोकेट पैनल में चुना गया हे।
एडवोकेट संजय सावंत पाटिल अभी फिलाल महावितरण, पुणे डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक लिमिटेड (पी.डी.सी.सी बैंक), पुणे डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज प्राधिकरण, जगदंबा और येसुबाई सामाजिक प्रतिष्टान पर कानूनी सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं
सरकारी, निम-सरकारी, कंपनी, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ वकालत पेशे में सभी प्रकार के काम के अनुभव को ध्यान में रखते हुए एडवोकेट संजय सावंत पाटिल को हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड, पुणे म्हाडा के कानून (कानूनी) विभाग में एडवोकेट पैनल पर कानूनी सलाहकार के रूप में चुना गया है। इस संबंध में पुणे डिवीजन के चिप ऑफिसर के हस्ताक्षर वाला एक पत्र पुणे डिवीजन कानूनी सलाहकार अधिकारी डॉ. तुषार जाधव के माध्यम से पत्र दिया गया है और शुभकामनाएँ दी गई हैं। इस अवसर पर म्हाडा के सभी अधिकारी और पूर्व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
एडवोकेट पैनल के रूप में म्हाडा की नियुक्ति के बाद एडवोकेट संजय दत्तात्रय सावंत (पाटिल) जीने पुणे हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट बोर्ड म्हाडा के अध्यक्ष, पूर्व सांसद मा. श्री. शिवाजीदादा आढळराव पाटिल, पुणे डिवीजन के चिप ऑफिसर पुणे डिवीजन के कानूनी सलाहकार अधिकारी मा. डॉ. तुषार जाधवसर और म्हाडा कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को विशेष सार्वजनिक धन्यवाद व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ