15 अगस्त को अमरावती गोविंदम हॉस्पिटल में लगेगा 17वां विशाल रक्तदान शिबिर का आयोजन
आइडियल इंडिया न्यूज़
सैय्यद गनी अचलपूर अमरावती महाराष्ट्र,
अमरावती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवचैतन्य बहुउद्देशीय विकास संस्था, तारांगण नगर और डॉ. बनकर गोविंदम हॉस्पिटल, शेगांव नाका के संयुक्त तत्वावधान में 17वां विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार, दि15 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अभियंता भवन, शेगांव नाका चौक, अमरावती मैं यह आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। इस आयोजन मंडल के विद्वान डॉक्टरों ने रक्तदान के फायदे बताएं जो इस प्रकार से है। 1. नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। 2. शरीर में अतिरिक्त आयरन कम होने से कैंसर और लीवर की बीमारी का खतरा टलता है। 3. रक्तदान से पहले BP, नाड़ी की गति और ब्लड ग्रुप की फ्री जांच की जाती है। 4. 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ लोग रक्तदान कर सकते हैं। इससे कमजोरी नहीं आती।5. रक्तदान से किसी को जीवनदान मिलता है और हमें पुण्य प्राप्त होता है।आयोजकों ने बताया कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी अखंड रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अपील है कि वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर किसी की जान बचाएं।आयोजक: गोविंदम हॉस्पिटल एवं समस्त कर्मचारी रहेगें उपस्थित "रक्तदान श्रेष्ठदान - रक्तदान जीवनदान"

0 टिप्पणियाँ