BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

17000 कनेक्शन कटे, 1912 पर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस बुलाई गयी

 17000 कनेक्शन कटे, 1912 पर उपभोक्ताओं का हंगामा, पुलिस बुलाई गयी

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

हरिकृष्ण गुप्ता लखनऊ 

                      


 लखनऊ। हजारों कनेक्शन कटे या काटे गये । हजारों मीटर बिना उपभोक्ता की सहमति के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए । जिन घरों में सौर ऊर्जा प्लांट लगे हैं वहां भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा दिए हैं जबकि सूर्य ऊर्जा वाले घरों पोस्ट पेड मीटर लगाने का नियम है। स्मार्ट मीटर बहुत फास्ट चल उपभोग से ड्योढी दुगनी गति से चलते हैं लोड किलोवाट भी अधिक रीड करता है। उपभोक्ता त्राहि त्राहि कर रहे हैं पावर हाउस में कोई उपचार तो दूर वहां क्लर्क अभियंता आदि के पास कोई है ही नहीं।        पूरे लखनऊ में लाखों उपभोक्ता पस्त हैं। पावर कारपोरेशन यह कह के कि बकाया रहा होगा इसलिए बिजली कटी  जिन उपभोक्ताओं ने पैसा जमा भी कर दिया उनकी बिजली आई क्यों नहीं पैसा जमा करके भी हजारों उपभोक्ता परेशान हो रहे है। पॉवर कॉर्पोरेशन के पास कोई उत्तर नहीं है 48 घंटे प्रतीक्षा को कहते हैं अधिकांश तो यह समझ नहीं पा रहे है कि बिजली चालू करने केलिए किस अधिकारी के पास जाये जानकर 1912 पहुंच कर अपना जमा बिल दिखा रहे है लेकिन कोई समाधान नहीं घंटो के बाद उपभोक्ताओं के सब्र का बांध ज़ब टूट गया तो हंगामा शुरू किया। बिजली तो लोगो के घरो मे नहीं आई उलटे पुलिस बुला ली गयी। पुलिस के बल पर वर्टीकल व्यवस्था चलेगा। ये वर्टीकल व्यवस्था का अव्यवस्था ही है अधिकारी आज छुट्टी मना रहे है उपभोक्ता परेशान है। सबसे बड़ा सवाल ये है की अगर बिल बजाये पर अटोमेटिक बिजली कट सकती है तो जमा करने पर जुड़ क्यों नहीं सकती?कारपोरेशन के मनमाने रवइये से उपभोक्ता इस गर्मी मे परेशान हो रहे है सरकार हस्तक्षेप्त करें वरना आने वाले दिनों मे  इसका नुकसान सरकार क़ो उठाना पड़ सकता है शिक्षाविद समाजसेवी हरिकृष्ण गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग सरकार की छवि खराब कर रही है जब बकाया होने पर कट सकती है तो जमा होने जुड़ना भी चाहिए*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ