प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय घुर भारी यादव की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई
मुख्य अतिथि प्रोफेसर शिल्पा त्रिपाठी ने विद्यालय परिसर में लगी स्वर्गीय घुरभरी यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया
आइडियल इंडिया न्यूज़
संजय पांडेय सरस प्रमुख संपादक आजमगढ़
मऊ । श्री घुरभारी यादव इंटर कॉलेज समाउद्दीनपुर चिरैयाकोट मऊ के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय घुर भारी यादव की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम शिक्षाविद विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय घुर भारी यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इसके उपरांत मुख्य अतिथि प्रोफेसर शिल्पा त्रिपाठी द्वारा विद्यालय परिसर में लगी स्वर्गीय घुरभरी यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शत-शत नमन किया वही संचालक गिरीश यादव ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया संरक्षक संजय कुमार पांडे द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर अमित सिंह को बुके देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दयानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शिल्पा त्रिपाठी ने स्वयं द्वारा दिये गये वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए छात्रों से कहा कि वे पढ़ाई पर ध्यान देते हुए विशेष उपलब्धि हासिल कर स्व. घुरभारी यादव के सपनों को साकार करें। विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर अमित सिंह एवं प्रसिद्ध कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने स्वर्गीय घुरभारी यादव को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुदर्शन यादव ने की एवं संचालन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे सरस ने अपने शेरो शायरी के माध्यम से विद्यालय के संस्थापक शिक्षा स्वर्गीय घुर भारी यादव श्रद्धांजलि अर्पित किया। विद्यालय के संचालक गिरीश चन्द्र ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम संचालक को अंगवस्त्रम , गिफ्ट देकर सम्मानित किया
और बाबूजी स्वर्गीय घुरभारी यादव को शत-शत नमन करते हुए आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। शिक्षिका लक्षमिना और अंकित ने गीत से अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर रामजी, ओंकार, महेश, तिलकधारी, जगन्नाथ,रामनिवास सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।







0 टिप्पणियाँ