BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अक्षयवट त्रिपाठी क्लब कोहरथा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

 अक्षयवट त्रिपाठी क्लब कोहरथा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

डा दयाशंकर गुप्ता एडवोकेट, घोरावल सोनभद्र 

                      


घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र के कोहरथा गांव में आयोजित स्व. अक्षयवट त्रिपाठी स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता रविवार देर रात संपन्न हो गया। अक्षयवट त्रिपाठी क्लब कोहरथा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में जुगैल, खैरटिया, खड़िया, रामगढ़, बघोर मधुपुर, सिलथम, रामनगर, राबर्ट्सगंज, गुरेठ समेत 22 टीमों ने प्रतिभाग किया।रविवार देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में अक्षयवट त्रिपाठी क्लब टीम ने तीन सेटों के मुकाबले में बघोर मधुपुर की टीम को 22-25, 25-14, 25-21 से पराजीत कर चमचमाती ट्राफी अपने नाम किया।मुख्य अतिथि भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पांडेय ने विजेता टीम अक्षयवट त्रिपाठी क्लब को 6100 रुपए और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, सपा नेता जयप्रकाश पांडेय और प्रकाश पाली क्लिनिक के चेयरमैन डॉ एचपी सिंह ने उपविजेता बघोर मधुपुर की टीम को 4100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान किया।मुख्य अतिथि सुनील पांडेय ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। जीतने वाली टीम का मनोबल ऊंचा होता है और हारने वाली टीम को अपनी कमियों का विश्लेषण कर और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। स्व अक्षयवट त्रिपाठी की इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सके।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, आयोजक क्लब के सचिव के श्रीपति त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद नेता दिवाकर त्रिपाठी, अरविंद निषाद, रामौतार सिंह, , शिवसागर, राजेश, प्रवीण त्रिपाठी, दीपक शर्मा हनुमान, इंद्रेश मिश्रा,अंशु सिंह, पवन, मुर्शीद जमाल, सीताराम आदिवासी,राजु चौबे,अटल, अरुण, सुनील तिवारी, रिशु इत्यादि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ