BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पिसौर में प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने क‍िया प्रदर्शन

 पिसौर में प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने क‍िया प्रदर्शन 

आइडियल इंडिया न्यूज़, जयचन्द वाराणसी 

         


वाराणसी/-शिवपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिसौर में प्रिंसिपल पर कक्षा चार में पढ़ने वाली चार बच्चियों के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और उन्होंने प्रिंसिपल को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया है।ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोपित को सजा देने की मांग की है।स्वजन का आरोप है कि आरोपित प्रधानाध्यापक ने शनिवार को कुल चार बच्चियों के साथ छेड़खानी की।इस दौरान उसने बच्चियों को गलत तरीके से छुआ और प्राइवेट पार्ट पर हाथ लगाने के साथ ही बाथरूम में जाते हुए निहारता रहा।इसके बाद बच्चियों को पास बुलाकर अश्लील वीडियो भी दिखा रहा था।घटना शनिवार की बताई गई है लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण ग्रामीण कोई कार्रवाई नहीं कर पाए।सोमवार को विद्यालय खुलने का इंतजार करते हुए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को पकड़ लिया और उसे प्रधानाध्यापक कक्ष में बंद कर दिया।

      

पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही।पुलिस के उच्च अधिकारियों जैसे डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार,एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।ग्रामीण हाथों में चप्पल की माला लिए हुए आरोपित को खुद के हवाले करने की मांग करते रहे।एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,एसएचओ रोहनिया राजू सिंह,एसएचओ कैंट शिवाकांत मिश्रा समेत थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची।।एसएचओ रोहनिया राजू सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में न लें और स्कूल से बाहर निकल जाएं।एसडीएम सदर नितिन सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए।एसएचओ कैंट शिवाकांत मिश्रा ने माइक पर लोगों को संयम और धैर्य रखने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।इस प्रकार की घटनाएं समाज में चिंता का विषय बन गई हैं और यह आवश्यक है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करे।स्थानीय लोगों की सुरक्षा और बच्चों का संरक्षण सर्वोपरि होना चाहिए।इस घटना के बाद से विद्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।पुलिस ने घटना के बाद आरोपित प्रिंसिपल को हिरासत में लेते हुए हेलमेट पहनाकर अपने साथ ले गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ