सीएम से पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवा पर हुई सार्थक चर्चा -डॉ संजय सिंह की सपरिवार मुख्यमंत्री से हुई मुलाकत
आइडियल इंडिया न्यूज
सरफराज अहमद, जावेद अंसारी,मऊ
मऊ : प्रसिद्व चिकित्सक, निदेशक शारदा नारायण हास्पिटल डॉ संजय सिंह, डॉ एकिका सिंह, डॉ सुजीत सिंह व डॉ मधुलिका सिंह द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी से रविवार की देर शाम हुई मुलाकात के दौरान पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवा, समस्या और निराकरण पर विस्तार से बातचीत हुई। स्वास्थ्य विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा के साथ ही मुख्यमंत्री ने इस दिशा में सार्थक पहल का आश्वासन दिया। डॉ संजय सिंह ने मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर और देवरिया सहित आर्थिक रुप से पिछड़े जिलों में स्वास्थ्य ढ़ाचा को सुदृण करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा की गई सार्थक पहल पर धन्यवाद देते हुए इसके विकास की दिशा में चर्चा किया। इस पर मुख्यमंत्री ने ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या को बढ़ाने सहित अन्य सुविधाओं के विकास पर बल दिया। इस दौरान डॉ सुजीत सिंह ने जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर रोगियों के उपचार की दिशा में हो रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान किया। मुख्यमंत्री जी ने गंभीर कैंसर रोगियों के चरणबद्व उपचार की व्यवस्था पर बल देते हुए यथोचित सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ एकिका सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एंव बालिका कल्याण की दिशा में योगी सरकार के प्रयास की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए मुख्यमंत्री जी को आभार ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिनों में जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल के विकास की दिशा में सार्थक सहयोग के साथ ही शीघ्र आगमन की बात कही।

0 टिप्पणियाँ