BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पदाधिकारीयों के साथ करेंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ का घेराव

 पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पदाधिकारीयों के साथ करेंगे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ का घेराव

न्याय पाने तक संघर्ष रहेगा जारी

आइडियल इंडिया न्यूज़
मनोज कुमार पांडेय आजमगढ़

             

            आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला अध्यक्ष विशाल सिंह

आजमगढ़। जिले के तरवा थाना क्षेत्र के परमानपुर चौराहे पर पत्रकार के भाई के साथ पुलिस द्वारा मारपीट व गाली गलौज का मामला पुलिस की निष्क्रियता के कारण जोर पकड़ता जा रहा है।
बताते चले की दिनांक 29 जनवरी 2026 को परमानपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पत्रकार के भाई को उप निरीक्षक दिनेश पाल व कांस्टेबल सौरभ सिंह द्वारा मारा पीटा गया ।दो पहिया वाहन को सीज कर दिया गया और थाने ले जाकर बैठा दिया गया। जिसमें मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और कई न्यूज़ पेपर व चैनलों पर प्रकाशित भी किया गया । इस मामले को लेकर 30 जनवरी 2026 को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह अपने पदाधिकारीयों के साथ वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को ज्ञापन दिए थे ।लेकिन अब तक उसमें कारवाई नहीं हुई ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा मामले को गंभीरता से न लेने के संदर्भ में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष 13 फरवरी 2026 को अपने पदाधिकारी सहित वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ का घेराव करेंगे। और आंदोलन कब तक जारी रहेगा जब तक दो सी दोषी पुलिसकर्मियों को न्याय संगत दंड नहीं मिल जाता।
अब देखना यह है कि क्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय न्याय का पक्ष लेते हैं या वह भी विभागीय दबाव में आकर ढुलमुल रवैया अख्तियार करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ