पति गया कमाने ,पत्नी दो नाबालिक बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ हो गई फुर्र
महिला जब चुपके से घर से निकली तब उसका पति बाहर मजदूरी करने गया हुआ था।
आइडियल इंडिया न्यूज़
अनवार खां मोनू ,बहराइच
बहराइच।रामगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेपरहा का मजरा छेदीपुरवा गांव में पति व दो मासूम बेटियों को छोड़कर पत्नी प्रेमी संग फरार हो गयी।मां के बिना बच्चे बिलख बिलख कर रो रहे हैं
पत्नी की तलाश करने के बाद पीड़ित पति ने पुलिस से मदद करने की गुहार लगाई है।पति राम बहादुर ने बताया कि हम मजदूरी करने प्रदेश गये हुए थे इसी बीच मेरी पत्नी हम सबको धोखा देकर अपने प्रेमी संग फरार हो गयी है।घर में दो मासूम बेटियां सानिया व नंदनी अपनी मां के बगैर काफी परेशान हैं।पति का यह भी आरोप है कि पत्नी ने घर में रखा तीन थान जेवर व 90 हजार की नगदी भी अपने साथ ले गयी है।थकहार पीड़ित पति अधिकारियों की चौखट पर जाकर मदद की गुहार लगा रहा है।मासूमो बच्चे अपनी मां के लौटने का इंतिजार कर रहे है।पीड़ित ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

0 टिप्पणियाँ