द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बरेली में सम्पन्न
प्रथम बरेली, द्वितीय वाराणसी और चित्रकूट ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाआइडियल इंडिया न्यूज़
जयचंद,वाराणसी
वाराणसी। द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन बरेली में हुआ। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए मूक-बधिर खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान बरेली, वाराणसी की टीम द्वितीय स्थान और चित्रकूट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 16 में वाराणसी के राम यादव 200 मीटर, 4X100 मीटर रिले, 400 मीटर दौड़ एवं 4X400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर प्रभावित किया। शॉट पुट और चक्का फेंक में वाराणसी के आशीष पाल ने बाजी मारी। नितीन गुप्ता, वीर चौधरी का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा।
विजेताओं में से प्रदेश की टीम के लिए टीम का चयन होगा। जो आगामी 20 से 23 मार्च 2026 तक गुजरात में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी कजाकिस्तान में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजक डेफ स्पोटर्स एसोसिएशन ऑफ द उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुश्ताक अहमद, महामंत्री सौरभ श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव अनिल कपूर, आयोजन अध्यक्ष बृजेश कुमार, आयोजन सचिव विमल शर्मा, सलमान खान, कोच अजय कश्यप आदि उपस्थित रहे। वाराणसी स्पोटर्स एसोसिएशन ऑफ द डेफ के संरक्षक पिन्टू कुन्डू ने विजेताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि नवगठित संस्था ने वाराणसी में मूक-बधिरों के खेलकूद के विकास के लिए अध्यक्षा नीलू मिश्रा के नेतृत्व में विशेष कार्ययोजना तैयार किया है। ताकि यहाँ से खिलाड़ी प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कौशल का प्रदर्शन कर सके। संस्था के कोषाध्यक्ष विजय मौर्या ने कहा कि जल्द ही जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा।


0 टिप्पणियाँ