BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास शिविर में स्वर साहित्यिक संस्था का “शिव महिमा - काव्योत्सव” 8 फ़रवरी को

 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास शिविर में स्वर साहित्यिक संस्था का “शिव महिमा - काव्योत्सव” 8 फ़रवरी को

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

  अजय कुमार वर्मा लखनऊ 

                


माघ मेले के पावन अवसर पर दिनांक 8 फरवरी 2026 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास शिविर में “शिव महिमा” विषय पर एक भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन स्वर साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में संपन्न होगा।


इस गरिमामयी साहित्यिक आयोजन के विशिष्ट अतिथि के रूप में—

संजीव कुमार उपाध्याय(ए०डी०एम०, प्रयागराज विकास प्राधिकरण), श्री पवन पाठक जी(अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी) एवं श्री ऋषि राज मिश्रा जी (मेला प्रबंधक, कुंभ मेला प्राधिकरण, प्रयागराज) अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास शिविर के प्रबंधक एवं सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।


कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जिसमें

प्रीती एच. प्रसाद (संस्थापिका),साक्षी सिंह (सह-संस्थापिका),आकाश राघव, सनी सिंह, प्रमोद प्रजापति एवं कवि अजय “साथी" (व्यवस्थापक) सम्मिलित हैं।


इस अवसर पर विशेष काव्य प्रस्तुति देंगे —

अशोक बेशरम 

आकांक्षा पाल (संगीत प्रवक्ता, सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज),  अमित जौनपुरी, योगेश झमाझम,समीर तिवारी,

तेज प्रकाश शुक्ला और 

डॉ पारस वैद्य


काव्योत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे आमंत्रित कवि एवं कवियित्रियाँ शिव महिमा पर आधारित अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—आकांक्षा शर्मा (गायिका) ,'चन्द्र मल्लिका' हर्ष, सुधांशु शुक्ला , कवि विजय पुरोहित 'बिजू', नवीन जोशी “नवल”, आदर्श पाण्डेय 'हर्ष', डॉ अनुराग पांडे , अमित शर्मा ‘गुमनाम’, विनय साहू ‘निश्छल’, प्रदीप बहराइची, सर्वेश कुमार दुबे, प्रवीण पाण्डेय 'आवारा' , संपदा मिश्रा, नीरज प्रजापति, अजय कुमार वर्मा, सर्वेश अग्रहरी ‘वियोगी’, भारत मौर्य, प्रियंका अग्निहोत्री ‘गीत’, रत्नेश कुमार वर्मा ‘प्रयाग’, एवं दीन दयाल सोनी ‘स्वर्ण’ शामिल हैं।


यह आयोजन श्रद्धा, साहित्य एवं संगीत के समन्वय से शिव-भक्ति की भावना को सशक्त रूप में प्रस्तुत करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ