BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

कर चुके गमरा अब हज की तैयारी मदीना से लौटे मोहम्मद अंसारी

 कर चुके गमरा अब हज की तैयारी मदीना से लौटे मोहम्मद अंसारी


आइडियल इंडिया न्यूज़ 
रोशन लाल ,आजमगढ़ 
              
                  

आजमगढ़।  जिला के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जमीरपुर गांव निवासी मोहम्मद अंसारी लगभग एक पखवारा पहले अपनी धर्मपत्नी के साथ उमरा करने के लिए मदीना शरीफ गए थे मदीना पहुंचने के बाद उन्होंने उमरा की नमाज अदा की साथ ही साथ इस्लामिक तौर तरीकों को फॉलो करते हुए मदीना की गलियों का दीदार किया

                


 और जिस मदीने का जिक्र कुरान में किया गया है' वह मदीने पहुंचने के बाद कुरान के अनुसार एक-एक जगह का दीदार किए और घूम घूम कर हर स्थल देखें इसके बाद वह अपनी धर्मपत्नी के साथ मंगलवार को स कुशल अपने घर लौट आए। घर पहुंचने के बाद परिवार में काफी खुशियां थी उनके पुत्र हकीम मोहम्मद आजम और समस्त तबरेज आदि ने मोहम्मद अंसारी और उनकी धर्मपत्नी को फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया स्वागत करने वालों में राजेश सैनी मोहम्मद नईम रोशन लाल पत्रकार और मोहम्मद अंसारी के पड़ोसी सिंह साहब का परिवार आदि लोग शामिल थे। 
          
                


मदीने से लौटने केे बाद मोहम्मद अंसारी ने कहा कि दिल तो करता था कि वही रह जाए क्योंकि वहां के बाद और कहीं ठिकाना नहीं है वहीं जन्नत है वही मोहम्मद साहब का मदीना और अल्लाह का घर है। उन्होंने कहा कि उमरा तो हम कर चुके हैं अब अल्लाह ने चाहा तो हज भी पूरा करेंगे और हम चाहते हैं कि अल्लाह ताला सभी मुसलमान को मदीना दिखाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ