BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अभिनंदन समारोह एवं कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन

 अभिनंदन समारोह एवं कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन

आइडियल इंडिया न्यूज

संजय पांडेय सरस,प्रमुख संपादक, आजमगढ़ 

                     


     आजमगढ़ ।दिनांक 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को नगर के प्रतिष्ठित साईं इंटरनेशनल कालेज भदुली के प्रांगण में विश्व हिन्दी शोध एवं संवर्धन अकादमी आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में एक शानदार साहित्यिक आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ जिसमें साहित्यिक, सांस्कृतिक और कला क्षेत्र से संबंधित जनपद आजमगढ़ एवं कई अन्य जनपदों की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत किया | यह कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष वरिष्ठ कवि डॉ रुद्रनाथ चौबे रुद्र जी के जन्मोत्सव की शृंखला में आयोजित था | समारोह के मुख्य अतिथि डॉ प्रवेश सिंह रहे और अध्यक्षता प्रबंधक डॉ भागवत तिवारी जी ने किया | विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जनमेजय पाठक , वरिष्ठ हास्य कवि शैलेन्द्र मोहन राय अटपट , वरिष्ठ भोजपुरी कवि बालेदीन बेसहारा, संजय पांडेय सरस ( राष्ट्रीय महासचिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन ) , वरिष्ठ कवि दिनेश श्रीवास्तव 'दानिश', अरविन्द चित्रांश ( निदेशक - अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत ), शिव गोविंद सिंह प्रबंधक वेदांता इंटरनेशनल कालेज, , बृजेन्द्र पांडेय प्रबंधक राजाराम इंटर कॉलेज रहे | कवि देवेन्द्र तिवारी देव ( वरिष्ठ उपाध्यक्ष ) एवं घनश्याम यादव ( संगठन मंत्री ) ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया |सर्वप्रथम अध्यक्ष और अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण एवं धूप दीप प्रज्वलित किया गया | तदुपरान्त कवयित्री सरोज यादव के सरस्वती वंदना गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ | तत्पश्चात सुरसंग्राम विजेता वीरेंद्र भारती और हरिहरपुर घराने के आदर्श मिश्र ने अपने गीतों की छटा बिखेरी | पधारे हुए सभी अतिथियों का अभिनन्दन एवं स्वागत संस्थाध्यक्ष एवं संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण , अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, डायरी एवं पेन आदि भेंट करके किया गया। प्रमुख वक्ताओं ने भी डा० रुद्रनाथ चौबे रुद्र जी के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें माला, अंगवस्त्रम , स्मृतिचिन्ह भेंट करके शुभकामनाएं दिया | इस अवसर पर संजय पान्डेय सरस ने रुद्र जी की पुस्तकों की सराहना करते हुए कहा कि मैंने आपकी सभी पुस्तकों का गहन अध्ययन किया है । यह पुस्तकें समाजोपयोगी हैं , इन्हें सभी को पढ़ना चाहिए ।इसके बाद सुन्दर एवं सरस कवि गोष्ठी आयोजित हुई | जिसमें मुख्य रूप से श्री सोहन लाल गुप्त स्नेहिल, कौशल कुमार राय,बैजनाथ गंवार, राकेश पांडेय सागर, संतोष पांडेय, आशा सिंह, शालिनी राय, स्नेह लता राय, लाल बहादुर चौरसिया, विजयेंद्र प्रताप श्रीवास्तव करुण, बृजबाला श्रीवास्तवा, राजेश अनंत,महेन्द्र मौर्य, महेन्द्र मृदुल, रोहित राही, राज कुमार आशीर्वाद, ,रोहिताश्व सौम्य, अभिराज बेदर्दी, संदीप गाँधी नेहाल, राम अशीष राय, सत्येन्द्र, संजय स्नेही, राकेश गुप्ता , नागेन्द्र यादव, आदि कवियों ने अपनी उत्कृष्ट कविताओं के माध्यम से अभिनन्दन समारोह एवं कवि गोष्ठी को ऊँचाई प्रदान 

की |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ