BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

खुटहन , दवा व्यवसाई की सड़क हादसे में मौत,

 दवा व्यवसाई की सड़क हादसे में मौत,    

आइडियल इंडिया न्यूज़ 
डा राजकुमार यादव, खुटहन जौनपुर 

              


जौनपुर। जनपद के खुटहन क्षेत्र निवासी दवा व्यवसाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 10 बजे की है। बताते है कि 55 वर्षीय डॉक्टर राम प्रताप प्रजापति थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के छतौरा मल्हनी में एक बारात में शामिल होने गए थे। बारात सड़क किनारे खड़ी थी और राम प्रताप प्रजापति रोड की पटरी पर खड़े थे। इसी दौरान मल्हनी की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी, लेकिन काफी देर तक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले जाया गया। समय पर इलाज न मिलने के कारण थोड़ी ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम प्रताप प्रजापति ग्राम सधनपुर, थाना खुटहन के निवासी थे और खुटहन हॉस्पिटल रोड पर मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी (50), दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस ने लास्ट को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ