शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी,1 अप्रैल 2026 से 18000 रुपए मानदेय की घोषणा से हर्ष
आइडियल इंडिया न्यूज़
केदारनाथ सिंह,समाचार सम्पादक,जौनपुर
जौनपुर। शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब शिक्षामित्र को 1 अप्रैल 2026 से 18000 रुपए मानदेय दिया जाएगा बताते चले शिक्षामित्र की जिंदगी में यह खुशहाली 9 साल बाद लौटी है। उसके लिए मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने धन्यावाद दिया। उनके नेतृत्व में एक आपातकालीन बैठक नवदुर्गा शिव मंदिर नखास सद्भावना पुल के पास हुई जहां मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर खुशी जतायी गयी। इस अवसर पर जिला महामंत्री छोटे लाल गौतम, योगेश कुमार, दिनेश गौतम, अमृत लाल पटेल, कमलेश कुमारी, ब्लाक अध्यक्ष करंजाकला कुमकुम मिश्रा, मीरा देवी, अमर बहादुर, अतुल गुप्ता, स्मिता श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति र
ही।

0 टिप्पणियाँ