उप मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर मजिस्ट्रेटों की हुई तैनाती
आइडियल इंडिया न्यूज़लवकुश पांडेय, कुशीनगर
कुशीनगर। उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्या का दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद कुशीनगर का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। मा० उप मुख्यमंत्री जी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा से संरक्षित हैं। उनके भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उप मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान एयरपोर्ट, फ्लीट मूवमेंट एवं विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट की बाहरी सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश द्वार तथा फ्लीट के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट कसया संतराज एवं डिप्टी कलेक्टर मो० जफर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर प्रस्थान तक पुलिस बल से समन्वय स्थापित करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री जी के फ्लीट के साथ रहकर उन्हें लैंडिंग स्थल से कार्यक्रम स्थल बी०बी०के० एजुकेशनल एकेडमी, तमकुहीराज/ग्राम चौपाल मैदान, कुशीनगर, इसके उपरान्त पावानगर महावीर इंटर कॉलेज, फाजिलनगर तथा विकास भवन, रविन्द्र नगर तक सुरक्षित पहुंचाने एवं कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुनः लैंडिंग स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी भी संबंधित मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है।
कार्यक्रम स्थल बी०बी०के० एजुकेशनल एकेडमी, तमकुहीराज/ग्राम चौपाल मैदान पर उप जिला मजिस्ट्रेट तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज, फाजिलनगर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) प्रेम कुमार राय तथा विकास भवन, रविन्द्र नगर पर उप जिला मजिस्ट्रेट पडरौना ऋषभ पुण्डीर को कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी नामित अधिकारी अपने-अपने कार्यस्थलों का पूर्व निरीक्षण करेंगे तथा ड्यूटी प्वाइंट पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पूर्व पहुंचकर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल से समन्वय स्थापित करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर तत्काल व्यवस्था पूर्ण कराई जाएगी।
सम्पूर्ण क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि सम्पूर्ण भ्रमण कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी सुश्री वन्दिता श्रीवास्तव को नोडल/प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा मा० उप मुख्यमंत्री जी के भ्रमण को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

0 टिप्पणियाँ