BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु शेखर झा से भेंट कर सम्मान, दिव्यांगजनों की समस्याओं पर हुई चर्चा

 राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु शेखर झा से भेंट कर सम्मान, दिव्यांगजनों की समस्याओं पर हुई चर्चा

आइडियल इंडिया न्यूज ,शरद कपूर सीतापुर
               

 

सीतापुर ।गुरुवार को जनपद दौरे पर आए राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा से आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के प्रबंधक/सचिव बिन्दू मौर्या ने अपनी टीम के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य आयुक्त महोदय को स्मृति-चिह्न/प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।भेंट के अवसर पर दिव्यांगजनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बातचीत के दौरान दिव्यांगजनों के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर आ रही कठिनाइयों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गयाराज्य आयुक्त महोदय ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर रामचंद्र मौर्य, अली हसन, कौशल किशोर, लुकमान, शुहेब एवं जैनुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ