BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

शिक्षामित्रो के मानदेय बढ़ाए जाने पर उप्र.के मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद - दिलीप सिंह पटेल

 शिक्षामित्रो के मानदेय बढ़ाए जाने पर उप्र.के मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद - दिलीप सिंह पटेल

आइडियल इंडिया न्यूज 
अखिलेश मिश्र "बागी"मीरजापुर 

                      


शिक्षक शिक्षामित्र उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने 21 जनवरी को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उप्र. का शिक्षामित्र पिछले नौ वर्षों से महंगाई के कारण आर्थिक स्थितियों से जूझ रहा था उसे मात्र ₹10000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सत्र के अंतिम दिन शिक्षामित्र का मानदेय 10000 से बढ़कर 18000 रुपए प्रतिमा बढ़ाने की घोषणा की, जिसका भुगतान नए वित्तीय वर्ष अप्रैल से होगा, जिससे प्रदेश के 146 000 शिक्षामित्रो के आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, उन्होंने अपने क्षेत्रीय विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया , जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री रोहतेश यादव ने मुख्यमंत्री से एक और करबद्ध निवेदन किया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60000 शिक्षामित्र यूपी टेट/सीटेट पास जो शिक्षक की अर्हता पूरी करते हैं ,भारतवर्ष के अन्य भाजपा शासित प्रदेशों में टेट पास शिक्षामित्रो को वहां की भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार नियमित कर दी है, अतःभाजपा शासित अन्य प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी टेट पास योग्य शिक्षामित्र को स्थाई करने की कृपा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ