चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस से आरंभ होने वाला रामनवमी महोत्सव इस वर्ष विशेष गौरव के साथ मनाया जाएगा
आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर, अयोध्या
अयोध्या।भगवान श्रीराम के प्राकट्योत्सव रामनवमी के साथ ही अयोध्या एक बार फिर राष्ट्र की चेतना और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनने जा रही है। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस से आरंभ होने वाला रामनवमी महोत्सव इस वर्ष विशेष गौरव के साथ मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रामनवमी मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित किए जाने के बाद यह आयोजन अब केवल क्षेत्रीय उत्सव नहीं, बल्कि देशव्यापी श्रद्धा का प्रतीक बन चुका है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आयोजित होने वाला रामोत्सव निरंतर भव्यता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह पर्व भारतीय सनातन परंपरा की जीवंत अभिव्यक्ति बन चुका है। इस वर्ष 19 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रामोत्सव के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन अयोध्या के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। राष्ट्रपति द्वारा रामोत्सव के अनावरण के साथ ही इस महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।


0 टिप्पणियाँ