BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सिल्वर सिटी मे फायरिंग से दहशत, विक्रम शर्मा की मौत । 16 दिन में 05 हत्याएं, राष्ट्रपति शासन की मांग

 सिल्वर सिटी मे फायरिंग से दहशत, विक्रम शर्मा की मौत । 16 दिन में 05 हत्याएं, राष्ट्रपति शासन की मांग 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

राजू ठाकुर, देहरादून 

               


देहरादून के राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात हमलावरों ने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विक्रम शर्मा सिल्वर सिटी के जिम से बाहर आ रहे थे तभी अचानक हमलावर वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली विक्रम शर्मा के माथे पर लगी और तीन गोलियां उनको छूकर निकल गई l घायल स्थिति में उनको मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया l गोली चलने की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

                 


घटना की सूचना मिलते ही देहरादून के एसएसपी अजय सिंह एवं आईजी गढ़वाल मौके पर पहुंचे और घेराबंदी शुरू की l पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले की गहन जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।घटना के बाद सिल्वर सिटी और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है l देहरादून में 16 दिन में 5 हत्याएं हो चुकी है l इस बात को लेकर जनता में बहुत ज्यादा गुस्सा है l आम जनता का कहना है कि अब देहरादून के हालात बहुत ज्यादा बिगड़ चुके हैं इसलिए देहरादून में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ