BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मूर्ति स्थापना दिवस व विशाल भंडारे में शामिल हुए मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 मूर्ति स्थापना दिवस व विशाल भंडारे में शामिल हुए मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

शरद कपूर बिन्दु मौर्या सीतापुर 

                


सीतापुर सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध तपोधाम आश्रम में भक्ति और श्रद्धा का ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब मूर्ति स्थापना दिवस एवं विशाल भंडारे के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। दोपहर ठीक 2:21 बजे जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन हुआ, पूरा आश्रम परिसर घंटा-शंख, मंत्रोच्चार और जयकारों से गुंजायमान हो उठा।मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहले से ही उत्साहपूर्वक प्रतीक्षारत श्रद्धालुओं के बीच महंत योगी तेज नाथ गुरु गोरखनाथ धाम, स्माइलगंज, कुरुक्षेत्र ने उनकी अगवानी की।

                 

 पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ मुख्यमंत्री का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था।स्वागत उपरांत मुख्यमंत्री सीधे मंदिर के गर्भगृह पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ की नवनिर्मित व प्रतिष्ठित मूर्ति के समक्ष श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। माननीय मुख्यमंत्री ने मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर आश्रम परिसर में उपस्थित साधु-संतों और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने वातावरण को पूर्णतः वैराग्य, आस्था और भक्ति के रंग में रंग दिया।

              


मूर्ति स्थापना दिवस और विशाल भंडारे के इस पावन आयोजन ने जनमानस में आध्यात्मिक चेतना और श्रद्धा को और अधिक प्रगाढ़ किया।इस दौरान मा राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु,मा सुरेश राही, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी , चेयरपर्सन नेहा अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ