BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

औषधि व्यवसाईयों द्वारा एक्सपायरी दवावों की वापसी की समय सीमा 3 माह समाप्त करना आवश्यक जिला अध्यक्ष लल्लन यादव की अध्यक्षता में लिए गए अनेक निर्णय

औषधि व्यवसाईयों द्वारा एक्सपायरी दवावों की वापसी की समय सीमा 3 माह समाप्त करना आवश्यक 

जिला अध्यक्ष लल्लन यादव की अध्यक्षता में लिए गए अनेक निर्णय

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

धर्मेंद्र सेठ, जौनपुर 

              


जौनपुर।  जनपद के कैंप कार्यालय सिविल लाइन पर केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष लल्लन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा औषधि व्यवसाईयों के हित में आवश्यक है कि कंपनियों द्वारा थोपा गया नया नियम, जिसमें तीन माह तक एक्सपायरी दावों की वापसी का प्रावधान किया गया है ,पूर्णतया असंवैधानिक एवं अमान्य है। जिसका की हमारा संगठन पुरजोर विरोध करता है। उल्लेखनीय है कि इस तरह का तानाशाही निर्णय पहले नहीं था। यह निर्णय कुछ तथा कथित संगठनों द्वारा कंपनियों से मिली भगत करके, निजी स्वार्थ और लाभ के लिए गुप्त तौर पर धन वसूली करके लिया गया है। जिसमें की छोटे-बड़े दुकानदारों के हितों को पूर्णतया नजरअंदाज किया गया है। दवा व्यावसायी, दवा का व्यवसाय करेगा ,की हर महीने एक्सपायरी दावों का संकलन  ही करता रहेगा ‌,यह संभव नहीं है। इसलिए 3 महीने के अंदर  एक्सपायरी दवावों की वापसी का नियम जो कंपनियों द्वारा थोपा गया है वह वापस लिया जाना चाहिए।

 हमारा संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है और करता रहेगा। अध्यक्ष ललन यादव जी ने उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों से अनुरोध किया कि वह इस संदेश और निर्णय को सभी छोटे-बड़े दुकानदारों तक पहुंचाएं। सभी से एकजुट होकर इसका विरोध करने का आवाहन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव को माल्यार्पण करके उन्हें सम्मानित किया गया। महामंत्री सुभाष चंद्र मौर्य ने आशा व्यक्त किया कि संतोष यादव जी के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी, क्योंकि वह एक संघर्षशील व्यक्ति है । इस अवसर पर संयोजक दिलीप गुप्ता ,अध्यक्ष एक्शन कमेटी सुनील कुमार चौरसिया ,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र पांडे, अमित कुमार दीपक कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ