जौनपुर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र दे कर किया गया सम्मानित :के पी पी
अनुराग मिश्रा दिल्ली प्रदेश प्रभारी और सिराज अहमद पूर्वांचल प्रभारी घोषितआइडियल इंडिया न्यूज़
रीतेश मोदनवाल, जौनपुर
जौनपुर । क्रांतिकारी पत्रकार परिषद केंद्रीय प्रमुख माननीय अनिल दुबे आजाद जी के निर्देश और उनकी उपस्थिति में जौनपुर जिले में जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शिष्टाचार भेंट करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस का चित्र भेंट किया गया और संगठन के द्वारा आए दिन हो रहे पत्रकार के साथ अत्याचार या उनके गंभीर समस्याओं को देखते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौपा गया इस कार्यक्रम में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रदेश प्रभारी, मंडल प्रभारी, जिला, एवं तहसील, ब्लाक, पदाधिकारी उपस्थित रहे सामुदायिक भवन में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी तरुण शुक्ला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा आए दिन पत्रकार के साथ उत्पीड़न होता है लेकिन अब क्रांतिकारी पत्रकार परिषद उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा
अगर किसी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी तरह साथ खड़ा रहेगा और इसी कड़ी में केंद्रीय प्रमुख क्रांतिकारी संपादक अनिल दूबे आजाद ने कहा आज संगठन हर प्रदेश में काम कर रहा है और धीरे-धीरे हर प्रदेश में विस्तार कर रहा है अब वह दिन दूर नहीं अगर किसी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होगा तो उनको न्याय दिलाने के लिए क्रांतिकारी पत्रकार परिषद हमेशा आगे खड़ा रहेगा परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने आए हुए सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा जौनपुर जिले में अगर किसी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होता है तो संगठन उनके लिए हमेशा खड़ा है इस कार्यक्रम में आज के दिन पत्रकार भवन में केंद्रीय प्रमुख अनिल दूबे आजाद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और साथ ही नए क्रांतिकारी अनुराग मिश्रा दिल्ली प्रदेश प्रभारी और क्रांतिकारी सिराज अहमद पूर्वांचल प्रभारी घोषित किए गए
उन्हें माल्यार्पण करते हुए उनका स्वागत किया गया और इसी के साथ राकेश शर्मा की पुनर्वापसी हुई है ज्ञात होगी 1 वर्ष पहले किन्ही कारणों से शर्मा को संगठन विरोधी पाए जाने पर निष्कासित कर दिया गया था जांच पड़ताल के बाद उनको सदस्यता दिलाई गई इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, मिथिलेश यादव जिला कोषाध्यक्ष, नसीरुद्दीन जिला सचिव,प्रकाश शर्मा जिला प्रभारी, देवेश मिश्रा पूर्वांचल महासचिव, अरुण कुमार यादव तहसील अध्यक्ष,विनोद कुमार तहसील सचिव, मनोज सिंह तहसील महासचिव, राजकुमार विश्वकर्मा, इंद्रेश यादव ब्लॉक मीडिया प्रभारी, मायाकांत, धर्मेंद्र बिन्द ब्लॉक महासचिव खुटहन, डॉ अमित, कमर अब्बास, तौफीक उर्फ लड्डन आदि सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे



0 टिप्पणियाँ