BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बालरोग विशेषज्ञ डॉ. देवराज यादव फर्जी नर्सिंगहोम सिंडिकेट के शिकार बने

 बालरोग विशेषज्ञ डॉ. देवराज यादव फर्जी नर्सिंगहोम सिंडिकेट के शिकार बने 

आइडियल इंडिया न्यूज 

मिर्जापुर ब्यूरो डेस्क 

                       


आज 9 अगस्त को दोपहर से मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मरीजों को डा.देवराज यादव के आवास पर जाते हुए दिखाया गया है इसमें न तो डॉ.देवराज यादव किसी मरीज से पैसा ले रहे है इस समाचार क्यों बनाया गया यह समझ के बाहर है ,डॉ.देवराज यादव को व्यक्तिगत रूप से जानता हु अगर उनके आवास पर कोई मरीज दिखाने गया और उसके पास पैसा नहीं है तो डाक्टर साहब अपने पास से सैंपल की दवा देते है मैने कई बार देखा है , अगर किसी ने अपना परिचय में पत्रकार या नेता बताया तो उन्होंने कभी उससे फीस नहीं ली ,जब मीरजापुर में डेंगू फैला तो डाक्टर साहब ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया ड्यूटी न रहने के बाद भी मरीज देखने जाते थे, मेरे समझ में तो यह आ रहा है कि हॉस्पिटल के आस पास कई अवैध नर्सिंग होम खुले है जहां बच्चों के इलाज के नाम पर शोषण होता है डाक्टर देवराज यादव गरीब मरीजों को घर पर देख लेते है जिससे नर्सिंग होम बालों की दुकान नहीं चल पा रही है इस लिए साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। कुछ वर्षों पूर्व यही साजिश डॉ. प्रदीप कुमार के साथ की गई जिसका परिणाम है कि आज कोई फिजिशियन अपने आवास पर मरीज नहीं देखते ,दूर दराज से आए गरीब मरीजों को मजबूरी में फर्जी नर्सिंग होम मे दिखाना पड़ता है , समाचार में बिना पूरी जानकारी के डॉ. देवराज यादव के ऊपर पुराने मामले एससीएसटी एक्ट की बात लिखी गई जबकि उक्त मुकदमे के फाइनल रिपोर्ट में महिला के आरोप बेबुनियाद साबित हुये है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ