BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

नई मुसीबत - जौनपुर से भदोही जाना हो जाएगा मंहगा। पचवल में टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है।

 नई मुसीबत - जौनपुर से भदोही जाना हो जाएगा मंहगा।

पचवल में टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है।

आइडियल इंडिया न्यूज़
रीतेश मोदनवाल, रामदयाल गंज जौनपुर

     

  

जौनपुर । जिला मुख्यालय से भदोही जाने पर वाहन चालकों को टैक्स देना होगा। इसकी वजह है कि पचवल में टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है।
आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 से टैक्स वसूली शुरू हो जाएगी। अब जौनपुर से मडियाहूं, रामपुर होते हुए भदोही तक की यात्रा महंगी होने वाली है। वाहन स्वामियों को बीच रास्ते में रोड टैक्स देना होगा। इसके लिए रामपुर के आगे पचवल में टोल प्लाजा का निर्माण शुरू हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 से टैक्स वसूली शुरू हो जाएगी। आजमगढ़, सुल्तानपुर और शाहगंज की ओर से मिर्जापुर जाने वाले वाहन जौनपुर, मडियाहूं के रास्ते रामपुर होते हुए भदोही निकल जाते हैं। इस रूट पर टोल प्लाजा न होने के कारण बड़े वाहन सोनभद्र की ओर भी चले जाते हैं। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहनों का आवागमन होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ