BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

दोना पत्तल निर्माण कंपनी में लगी भीषण आग। सब कुछ जलकर हुआ राख

 दोना पत्तल निर्माण कंपनी में लगी भीषण आग। सब कुछ जलकर हुआ राख 


आइडियल इंडिया न्यूज़,

 हिमांशु सिंह सुजानगंज 

    


मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर । क्षेत्र अंतर्गत थाना मुंगरा बादशाहपुर के ग्राम रामपुर पोस्ट दान में धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह की दोना पत्तल बनाने की एक कंपनी चल रही थी । धर्मेंद्र प्रताप सिंह निजी काम से अपनी दवा लेने के लिए अस्पताल गए हुए थे। इसी बीच 18 जनवरी 2026 रविवार को अज्ञात कारणों से दोना पत्तल कंपनी में आग लग गई । जिसकी सूचना पड़ोसियों ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह को दिया । आनन फानन में जब तक वह मौके पर पहुंचते, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। कुछ भी बचाया नहीं जा सका । धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी आजीविका का यही एकमात्र साधन था, जो कि आज बर्बाद हो गया है। 


  अब उनके आगे जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। शासन प्रशासन को चाहिए कि उनके इस स्थिति को देखते हुए उन्हें हर संभव आर्थिक मदद करें। घटना की प्रथम सूचना थाना मुंगरा बादशाहपुर में दर्ज करा दिया गया है । स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।लेकिन अभी तक आगजनी के घटना के कारण का खुलासा नहीं कर पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ