BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

बरदह, आजमगढ़: एसपी सिटी ने किया थाना बरदह का वार्षिक निरीक्षण

 बरदह, आजमगढ़: एसपी सिटी ने किया थाना बरदह का वार्षिक निरीक्षण



आइडियल इंडिया न्यूज़
सरफराज पठान मार्टीन गंज आजमगढ़

बरदह (आजमगढ़)। स्थानीय थाना बरदह पर सोमवार दोपहर बाद एसपी सिटी मधुवन सिंह द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद शस्त्रागार, हेलमेट स्टॉक, अभिलेख रजिस्टर, मेस, बैरक, भवन व्यवस्था तथा महिला हेल्प डेस्क समेत संपूर्ण थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से एसपी सिटी को अवगत कराया। विशेष रूप से हाइवे सड़क मार्ग पर बने अवैध कट को लेकर चर्चा की गई, जिस पर एसपी सिटी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसपी सिटी मधुवन सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते तीन महीनों में सड़क हादसों में उल्लेखनीय कमी आई है। थाने पर तैनात एसआई, दरोगा एवं पुलिस कर्मियों की टीम दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करती है तथा कारणों की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करती है।
करीब तीन घंटे तक चले इस निरीक्षण कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, एसआई सुरेश मिश्रा, उमेश चंद्र यादव, मनीष सिंह, संजय सिंह यादव, ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पटेल सहित ग्राम प्रधान जितेंद्र राय, प्रधान सुजीत विश्वकर्मा, प्रधान सुरेश पासी, बिंदु यादव, मुन्ना राम, लल्लन सरोज, शरद राय, विलास राय, राजेश विश्वकर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ