सहकार भारती का 48 वां स्थापना दिवस सम्पन
आइडियल इंडिया न्यूज़
संतोष कुमार अग्रहरि, अहियापुर जौनपुरजौनपुर। सहकार भारती के तत्वाधान में संगठन का 48 वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू की अध्यक्षता में टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभागार में भव्यता एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि श्री मुरली पाल जी प्रांत कार्यवाह, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला सहकारी बैंक, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू एवं महामंत्री रजनी साहू, विभाग संयोजक अनिल पांडे द्वारा सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव इनामदार वह भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर किया सहकार भारती के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिला अध्यक्ष,महामंत्री के मंचासिन होने के पश्चात सहकार गीत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं महामंत्री रजनी साहू के माध्यम से गाकर लोगों का स्वागत एवं अभिवादन किया गया
मंच पर उपस्थित सहकार भारती के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी पदाधिकारी का लोगों के माध्यम से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव ने कहा की सहकारिता के माध्यम से समाज को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की संकल्प को दोहराया और सहकार भारती का यह प्रयास सामाजिक समरसता और जनकल्याण की दिशा में प्रेरणादायी है विशिष्ट अतिथि प्रांत कार्यवाह मुरलीपाल ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि आज सहकार भारती ने स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में लगे हैं और जौनपुर के विभिन्न सहकारिता, सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक संस्थाओं को एक साथ लेकर कार्यक्रम किया यह बहुत ही सराहनीय कार्य है
विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सहकार से समृद्धि का अर्थ है हर परिवार को सहकारिता के माध्यम से परिवार को समृद्ध बनाना है जिससे देश समृद्ध बन सके सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में समाजशास्त्र को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है विभाग संयोजक अनिल पांडे ने सहकार भारती के उपदेश कार्य और संगठन से सभी को अवगत कराया पंडित रूप नारायण त्रिपाठी भाजपा नेता नीरज सिंह दीपक सिंह मंटो ने भी सभा को संबोधित किया सम्मान समारोह में, जनपद में सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं अतुल्यनीय योगदान देने वाले सामाजिक, धार्मिक जैसे 65 संस्थाओं को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू ने अपने स्वागत संबोधन में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर किया कार्यक्रम का समापन रजनी साहू ने सहकार मंत्र से किया एवं कार्यक्रम का सफल एवं सुंदर संचालक अर्चना सिंह एवं अतुल सिंह संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी,विधानसभा संयोजक सरदार जसविंदर सिंह, विश्व पंडित राम रूप नारायण त्रिपाठी जी, वंशलोचन सिंह, नीरज सिंह, संतोष त्रिपाठी, प्रज्ञा प्रवाह भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री भाजपा पीयूष जायसवाल, रविंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक, ब्रह्मेश शुक्ला, डॉक्टर अंजना श्रीवास्तव, डायरेक्टर शरद सिंह, संतोष सिंह माध्यमिक शिक्षक संघ, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष विमल सिंह, अनिल गुप्ता
अध्यक्ष सेवा भारती डॉक्टर सुभाष सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सरदार मनमोहन सिंह, देवेश श्रीवास्तव, अवनींद्र तिवारी,धर्मेंद्र रघुवंशी, अमित जायसवाल, संतोष अग्रहरि, जय किशन साहू, सुरेंद्र जायसवाल, नीरज शाह, संतोष गुप्ता टम, रवि अग्रहरि, राजेश सिंह, अरगूपुर, नदीम जावेदपुर डायरेक्टर, डॉक्टर रजनीकांत द्विवेदी राजेंद्र खत्री नीरज श्रीवास्तव,भारत विकास परिषद शौर्य अध्यक्ष संदीप पांडे जी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे







0 टिप्पणियाँ