अज्ञात वाहन की जोरदार भिडन्त में बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत
आइडियल इंडिया न्यूज़
शरद कपूर,बिन्दु मौर्या,सीतापुर
मिश्रिख, सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रिख सिधौली रोड के रुपपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन की जोरदार भिडन्त में बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने दोनों गभीर घायलो को सीएचसी पहुचाया जहाँ डाक्टरों ने जाच के दौरान मौत की पुष्टि की दोनों शवों को पुलिस ने पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
जानकारी के मुताबिक दोनों युवक लखनऊ से वापस अपने घर आ रहे थे।तभी रुपपुर पुलिया के पास मिश्रिख की ओर से सिधौली जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रामसेवक उम्र 18 वर्ष पुत्र श्री पाल निवासी मोहम्मद नगर, विपिन उम्र 18 वर्ष निवासी हाजीपुर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों गभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुचीं पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुचाया जहाँ डाक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

0 टिप्पणियाँ