BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध अभाविप का उग्र प्रदर्शन

सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध अभाविप का उग्र प्रदर्शन

आइडियल इंडिया न्यूज़ 

जावेद अंसारी मऊ 

मऊ । सदर स्थित सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। अभाविप का आरोप है कि विद्यालय की भौतिक विज्ञान की अध्यापिका रिचा त्रिपाठी द्वारा छात्राओं और उनके अभिभावकों को जातिसूचक गालियां दी गईं और छात्रों को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक छात्रा को अध्यापिका द्वारा इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके साथ ही शिक्षक राजेश सिंह पर छात्रा तेजस्विनी श्रीवास्तव को शारीरिक प्रताड़ना देने और अन्य छात्राओं के साथ छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब उन्होंने इन विषयों पर प्रबंधन से बात करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया और शिकायत न करने की धमकी दी गई। प्रधानाचार्य और मैनेजर द्वारा लगातार शिकायतें नजरअंदाज किए जाने के कारण परिषद को कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा। अत्यधिक ठंड के कारण प्रदर्शन के दौरान छात्रा कार्यकर्ता महक अग्रवाल बेहोश भी हो गईं। मौके पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी कृष राजपूत ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया।


प्रदर्शन के अंत में विद्यार्थी परिषद ने सीओ सिटी को मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 24 घंटे के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन जिला प्रशासन के विरुद्ध वृहद आंदोलन शुरू करेगा। इस अवसर पर जिला संयोजक अनन्या शर्मा, नगर मंत्री अविनाश गुप्ता, कॉलेज इकाई मंत्री महक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, शुभम गुप्ता, अंशु सिंह पटेल, प्रज्ञा मिश्रा, सलोनी, नम्रता, आकांक्षा, नेहा, महिमा, प्रिया, शिवांगी, पृस्टी और अंशिका सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ