BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत। बाल -बाल बचें जिला सूचना अधिकारी, वाहन क्षतिग्रस्त

 भीषण सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत। बाल -बाल बचें जिला सूचना अधिकारी, वाहन क्षतिग्रस्त


अनियंत्रित कंटेनर ने कई वाहनों को मारी टक्कर

आइडियल इंडिया न्यूज बिन्दू मौर्या सीतापुर


खैराबाद सीतापुर बुधवार को खैराबाद थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।  मछरेहटा चुंगी के सौ मीटर करीब तेज रफ्तार कंटेनर ने एक के बाद एक तीन कारों और एम्बुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि कंटेनर चालक नशे में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
टक्कर के बाद कंटेनर काफी दूर जाकर रुका। सूचना मिलते ही खैराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे में बाइक सवार महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतका की पहचान रेनू शुक्ला पत्नी वीरेंद्र शुक्ला, निवासी ग्राम बडेलिया, थाना मानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें कार सवार सीतापुर जिला सूचना अधिकारी विपिन कुमार व बहन भी शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
कंटेनर चालक प्रमोद कुमार मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है, जिससे नशे की पुष्टि हो सकें। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे 30 पर तेज रफ्तार वाहनों और भारी ट्रकों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ