BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

अयोध्या में बन रहा आधुनिक यात्री निवास, सुविधाओं का मिलेगा नया आयाम

 अयोध्या में बन रहा आधुनिक यात्री निवास, सुविधाओं का मिलेगा नया आयाम


आइडियल इंडिया न्यूज़
राजेश कपूर अयोध्या।   
        

अयोध्या, ।  प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शहर का तेजी से विकास हो रहा है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब राम मंदिर के ठीक पीछे वशिष्ठ कुंड वार्ड में एक आधुनिक यात्री निवास का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने हाल ही में बताया कि इस यात्री निवास का निर्माण कार्य लगभग 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लगभग 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह परियोजना तैयार की जा रही है। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। जुलाई तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 


यात्री निवास 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, G+ 1 मंजिल की बिल्डिंग होगी, जिसमें 48 कमरे, दो डोरमेट्री और रेस्टोरेंट एवं किचन,लिफ्ट की सुविधा होगी। एसटीपी, कंट्रोल रूम के लिए बड़े हॉल शामिल होंगे। इसके अलावा इंटीरियर वर्क, सीसी रोड एवं कार पार्किंग, कलाकृति, विद्युत कार्य होगा। विशेष रूप से मेले, त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष मेला कंट्रोल रूम भी यहां बनाया जा रहा है। यह यात्री निवास मुख्य रूप से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत इसे नजूल की भूमि पर तैयार कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 26 जून, 2025 से शुरू हुआ है और इसी वर्ष जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत सुविधाजनक होगा : इसमें

श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कमरे उपलब्ध होंगे। राम मंदिर के निकट होने के कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित होगा। दर्शन के बाद आसानी से विश्राम और अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ