BREAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

IDEAL INDIA , IJA

IDEAL INDIA , IJA

मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल उषा पेट्रोल पम्प ने आठ विकेट से जीता

 मिर्जापुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डिविजन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल उषा पेट्रोल पम्प ने आठ विकेट से जीता

आइडियल इंडिया न्यूज
अखिलेश मिश्र "बागी" मीरजापुर


 

मीरजापुर शहर के लोहिया तालाब स्थित द्वारिका प्रसाद बजाज स्कूल के मैदान में आज 4 जनवरी को  मीरजापुर क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित "बी" क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच ऊषा पेट्रोल पंप व आर. ओ.क्लब के बीच खेला गया ,फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए आर.ओ. क्लब की पूरी टीम 16 ओवरों में मात्र 78 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें शिवाय विष्वकर्मा 22  और सुजीत पाल ने 15 तथा जितेश ने 8 रनों का योगदान दिया जवाब में उषा पेट्रोल पम्प ने आठ ओवरों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर अपनी टीम को विजयी बना दिया।
आंद्रे ने 45 रन मात्र 21 गेंदों पर बनाया तो वही वशिष्ठ ने 14 रन बनाकर अपनी टीम को पहली बार मिर्जापुर क्रिकेट टूर्नामेंट का ट्राफी दिलवाया।मैन आफ द मैच का पुरस्कार आंद्रे को दिया गया।
फाइनल मैच के दौरान मौजूद रहे वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी दिनेश तिवारी, संतोष सिंह, राजीव सिंह ,मंगल बॉस, विनोद यादव, प्रवीण कश्यप ,शिव तिवारी, सुरेन्द्र यादव ,अनुराग यादव ,आलोक यादव, टीटू यादव , पत्रकार देवेंद्र पाण्डेय ,अखिलेश मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी अभय मौर्या, रमेश दुबे ,अंपायर राजकुमार यादव, अमर ज्योति, बृजेश यादव ,पंकज टण्डन ,सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ