मिशन शक्ति 5.0 : श्रावस्ती पुलिस की प्रभावी एवं जनसंवेदनशील पह
“बहू-बेटी सम्मेलन” के माध्यम से 09 स्थानों पर लगभग 1200 महिलाओं एवं बालिकाओं को मिला सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण का संदेशआइडियल इंडिया न्यूज़
सीताराम गुप्ता श्रावस्ती/बहराइच
श्रावस्ती । उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल *महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन* को धरातल पर सशक्त रूप देने के उद्देश्य से संचालित *मिशन शक्ति फेज–5.0* अभियान के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* के कुशल निर्देशन में तथा *अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन श्री मुकेश चंद्र उत्तम* के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में “बहू-बेटी सम्मेलन” का व्यापक, सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया।
आज दिनांक *04.01.2026 (प्रथम रविवार)* को जनपद के *09 विभिन्न स्थानों* पर आयोजित इन सम्मेलनों के माध्यम से *लगभग 1200 महिलाओं एवं बालिकाओं* को एक मंच से जोड़ते हुए उन्हें महिला सुरक्षा कानूनों, संवैधानिक अधिकारों, आत्मनिर्भरता, सामाजिक कुरीतियों से बचाव, साइबर सुरक्षा तथा सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार कर उन्हें सशक्त, सजग एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।
यह सम्मेलन *महिला थाना व शक्ति मोबाइल टीम द्वारा टड़वा व वरगा-वरगी गाँव में, थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र मोहम्मदपुर कला, थाना सिरसिया क्षेत्र कस्बा सिरसिया, थाना मल्हीपुर क्षेत्र लक्ष्मनपुर कोठी, थाना हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र कस्बा बड़घरपुरवा (आंगनबाड़ी केंद्र), थाना सोनवा क्षेत्र सोनवा, थाना गिलौला क्षेत्र मीरामऊ, थाना इकौना क्षेत्र नत्थापुरवा तथा थाना नवीन मॉडर्न क्षेत्र कटरा* में सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए, जहाँ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सम्मेलनों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को सम्बल योजना तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम* सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से *1090, 181, 1930, 112, 108, 1098, 102 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076* की उपयोगिता विस्तार से बताई गई। साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक अपराध, साइबर अपराध तथा गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर जागरूक करते हुए आत्मरक्षा एवं आत्मसम्मान को जीवन का मूल आधार बनाने का संदेश दिया गया।
मिशन शक्ति टीमों एवं महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं को निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने, कानून एवं प्रशासन पर विश्वास रखने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
*श्रावस्ती पुलिस “बहू-बेटी सम्मेलन” के माध्यम से जनपद की प्रत्येक महिला एवं बालिका तक सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*

0 टिप्पणियाँ